UP Board 10th or 12th Toppers List District Wise: बोर्ड में सीतापुर का दबदबा, जानें नोएडा-गाजियाबाद से कौन बना टॉपर?

UP Board 10th or 12th Toppers District Wise: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिस्ट जारी कर दी है। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम अव्वल आईं हैं और 12वीं में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। हालांकि यूपी के अन्य जिलों से भी कई बच्चों ने टॉप किया है। तो आइए जानते हैं नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित किस जिले से किसने टॉप किया है?

UP Board Toppers List 2024 District Wise

UP Board Toppers List 2024 District Wise

UP Board 10th or 12th Toppers District Wise: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दोनों ही नतीजों में उत्तर प्रदेश के सीतापुर का दबदबा है। सीतापुर के सीता बाल विकास मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शुभम वर्मा ने 12वीं और प्राची निगम ने 10वीं की परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं टॉप 10 में भी सीतापुर के 4 बच्चे शामिल हैं। तो आइए देखते हैं यूपी के अन्य जिलों के टॉपर कौन-कौन हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के कई टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में सीतापुर के कई टॉपर्स मौजूद हैं। 10वीं में सीतापुर के चार बच्चों के नाम टॉप 10 में शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉपर प्राची निगम के अलावा नव्या सिंह, स्वाती सिंह और वैष्णवी का नाम मौजूद है। 12वीं की टॉप 10 लिस्ट में भी सीतापुर के चार बच्चे हैं। टॉपर शुभम वर्मा के अलावा सीतापुर से राज वर्मा, कशिश मौर्य और शीतल वर्मा ने टॉप किया है।

विज्ञापन

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 की लाइव अपडेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

जिला नाम नंबर प्रतिशत
आगरा सौम्‍या 583 97.17
फ‍िरोजाबाद र‍ितु यादव 574 95.67
मैनपुरी आकांक्षा 574 95.67
एटा शाल‍िनी राजपूत 574 95.67
मथुरा नीरज 571 95.17
अलीगढ़ गगन शर्मा 581 96.83
हाथरस खुशबू 572 95.33
कासगंज कंचन 572 95.33
बुलंदशहर धैर्य मल‍िक 574 95.67
गाज‍ियाबाद त‍िमोथी मंडल 581 96.83
गौतमबुद्धनगर तन‍िश 575 95.83
मेरठ हंड‍िया 579 96.50
बागपत अनस 576 96.00
हापुड़ प्र‍ियांशु 575 95.83
मुजफ्फरनगर श्‍लोक सागर 572 95.33
सहारनपुर पर‍िक्ष‍ित तोमर 576 96.00

UP Board 10th or 12th Toppers District Wise देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

 UP Board 10th or 12th Passing Percentage- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या

यूपी बोर्ड में पास होने वाले बच्चों की बात करें तो 10वीं में 29 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 89.55 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। इसमें 86.05% छात्र और 93.40% छात्राओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 12वीं में 25 लाख बच्चों ने नामांकन किया था। 12वीं में 82.60 प्रतिशत बच्चे पास हैं और 17.40 फीसदी बच्चे फेल हो गए हैं। हालांकि 5 विषयों में से किसी एक या दो विषय में फेल होने वाले बच्चे कंपार्टमेंट एग्जाम का फॉर्म भर सकते हैं, जिससे उन्हें दो विषयों में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिल सकता है और वो अपने नंबर बढ़वा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 12th Toppers List देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ