UP BEd JEE 2023: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी यूपी बीएड 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 5 मार्च को बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च थी।
24 अप्रैल को होगी परीक्षा
यूपी बी.एड. जेईई 2023 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2023 को होगी और एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को उपलब्ध कराया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2023 तक है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 13 अप्रैल, 2023 से उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
UP BEd JEE 2023: इन स्टेप्स से भरें फॉर्म
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP B.E.d रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- रजिस्टर करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹1400/-, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹700/- है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines