UP B.Ed JEE 2022: राउंड 1 के लिए यूपी बी.एड जेईई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, यहां देखें प्रोसेस

UP B.Ed JEE 2022

UP B.Ed JEE 2022

विज्ञापन

UP B.Ed JEE 2022 seat allotment result: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) 9 अक्टूबर, 2022 को राउंड 1 के लिए यूपी बी.एड जेईई 2022 ( UP B.Ed JEE 2022 ) सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे एमजेपीआरयू की आधिकारिक साइट mjpru.ac के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर को शुरू हुई और 7 अक्टूबर, 2022 को समाप्त हुई। विकल्प भरने का लिंक 8 अक्टूबर, 2022 को उपलब्ध था। सीट पुष्टि शुल्क भुगतान विंडो 10 अक्टूबर को खुलेगी और 13 अक्टूबर, 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार कर सकते हैं सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

Advertisment

UP B.Ed JEE 2022 seat allotment result: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

  • MJPRU की आधिकारिक साइट mjpru.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • सीट आवंटन परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यदि उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं की जाती है तो उनके द्वारा प्रदान किए गए खाते के विवरण में ₹5000 का अग्रिम कॉलेज शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार MJPRUकी आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ