UGC NET Syllabus Exam 2023: यूजीसी नेट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सिलेबस से जुड़ी एक खबर सामने आई है। यूजीसी नेट के सभी 83 विषयों का सिलेबस बदला जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने इसका फैसला किया है। सिलेबस में अब 6 साल बाद बदलाव होने जा रहा है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि विषयों के सिलेबस को अपडेट करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। बता दें कि इसके पहले साल 2017 में अंतिम बार सिलेबस अपडेट किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग के विशेषज्ञों ने सभी 83 विषयों का सिलेबस तैयार कर लिया है। इसे यूजीसी काउंसिल की मंजूरी भी मिल गई है। बीते तीन नवंबर को यूजीसी की एक बैठक हुई थी, जिसमें सिलेबस बदलने का फैसला हुआ। यूजीसी के चेयरमैन ने बताया कि नए सिलेबस को यूजीसी नेट में पेश करने से पहले उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या सच में विश्व कप फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ? सामने आ गई सच्चाई
बनेगी विशेषज्ञों की समिति
हालांकि, 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लॉन्च होने के बाद, बहु-विषयक पाठ्यक्रम और समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षा में काफी विकास हुआ है। यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा कि इसलिए नवंबर में हुई अपनी बैठक में आयोग ने फैसला किया कि यूजीसी-नेट के विषयों के पाठ्यक्रम को अपडेट करने की कवायद की जा सकती है। उनका कहना है कि इसके लिए यूजीसी विशेषज्ञों की एक समिति बनाएगी।
वेबसाइट पर होगा अपलोड
इससे पहले सिलेबस बदलने की रिपोर्ट्स आईं थीं। नए सिलेबस का ड्राफ्ट जल्द ही राज्यों और विश्वविद्यालयों के साथ शेयर किया जाएगा। इसके बाद इसे यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बता दें कि यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग साल में दो बार नेट परीक्षा आयोजित करता है। इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयोजित कराती है। यह परीक्षा ऑनलाइन होती है, जिसमें गलत उत्तर होने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines