UGC NET 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2023 की फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है।
UGC NET 2023 June Final Answer Key Released, Direct Link Here
इससे पहले रिजल्ट के संबंध में यूजीसी चीफ ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 26 या फिर 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। लेकिन रिजल्ट 25 जुलाई को ही घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UGC NET 2023 Result Direct Link
UGC NET 2023 Result: ऐसे करें चेक
- यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नीचे स्कोल करें और ‘UGC NET June 2023 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
- आपका यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
यूजीसी नेट जून परीक्षा देशभर के 181 शहरों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इस बार कुल 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र थे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी – पहला चरण 13 से 17 जून तक और दूसरा 19 से 22 जून, 2023 तक।
यूजीसी नेट 2023 पास करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से और समग्र रूप से प्रत्येक पेपर पर उत्तीर्ण ग्रेड भी प्राप्त करना होगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines