UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की जारी, NTA ने कुल 214 प्रश्न को हटाया, Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UGC NET 2023 final answer key
Edited By Niharika Gupta

UGC NET 2023 final answer key
UGC NET 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून सेशन के लिए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 25 जुलाई को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की के अनुसार, कुल मिलाकर एनटीए द्वारा कुल 214 प्रश्न हटा दिए गए हैं।
सभी 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2023 की फाइनल आंसर-कीआधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। नेट जून सेशन की परीक्षा फेज 1 के लिए 13 से 17 जून तक और चरण 2 के लिए 19 से 22 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। पात्रता परीक्षा नौ दिनों तक 18 पालियों में और देश भर के 181 शहरों में आयोजित की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: