UGC NET 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2023 की फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है।

इससे पहले रिजल्ट के संबंध में यूजीसी चीफ ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 26 या फिर 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। लेकिन रिजल्ट 25 जुलाई को ही घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC NET 2023 Result: ऐसे करें चेक

  • यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नीचे स्कोल करें और ‘UGC NET June 2023 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आपका यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

यूजीसी नेट जून परीक्षा देशभर के 181 शहरों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इस बार कुल 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र थे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी – पहला चरण 13 से 17 जून तक और दूसरा 19 से 22 जून, 2023 तक।

यूजीसी नेट 2023 पास करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से और समग्र रूप से प्रत्येक पेपर पर उत्तीर्ण ग्रेड भी प्राप्त करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ