UGC NET की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, अब उनके लिए तारीखें कन्फर्म हो गई हैं. परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक चलेगी.
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा कब होगी?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी 2026 को होगी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें : UP के कुछ जिलों में स्कूल बंद, कुछ जिलों में बदला स्कूलों का समय
UGC NET दिसंबर सेशन में 80 से ज्यादा विषयों के लिए एग्जाम होंगे. हर विषय के लिए अलग-अलग तारीखें और शिफ्ट तय की गई हैं. कुछ विषयों के एग्जाम एक ही दिन होंगे, जबकि बाकी विषयों के एग्जाम अलग-अलग तारीखों पर होंगे. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय के लिए सही तारीख और शिफ्ट ऑफिशियल शेड्यूल से चेक करें.
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कब जारी होगी?
UGC NET दिसंबर 2025 के सभी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एग्जाम की तारीख से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी. उम्मीद है कि यह स्लिप 21 या 22 दिसंबर 2025 के आसपास ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी. सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा, ताकि वे समय पर अपने ट्रैवल और रहने का इंतजाम कर सकें.
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
UGC NET परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines