---विज्ञापन---

शिक्षा

UGC NET दिसंबर 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें, एग्जाम डेट समेत पूरा शेड्यूल जारी

UGC NET December 2023 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी अध्यक्ष ने पहले ही एग्जाम तारीखों की घोषणा कर […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 2, 2023 16:27
UGC NET

UGC NET December 2023 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी अध्यक्ष ने पहले ही एग्जाम तारीखों की घोषणा कर दी थी, जिसके अनुसार एग्जाम 6 से 22 दिसंबर 2023 के बीच होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट

एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवार https://ugcnet.nta.ac.in/ पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) कई शिफ्टों में लिया जाएगा। 2 पेपर होंगे। दोनों पेपर में ऑब्जेक्टिव और मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा और परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा का समय 3 घंटे रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कहीं आपकी डिग्री फर्जी तो नहीं, चेक कीजिए UGC की ताजा Fake University की लिस्ट

UGC NET दिसंबर 2023 शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2023 है। फॉर्म शाम 5 बजे तक जाम होंगे।
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2023 (रात 11:50 बजे तक) रहेगी।
  • 2023 के अंतिम सप्ताह में NTA वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जाएगा।
  • दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में होगा। 6 दिसंबर 2023 से 22 तक दिसंबर 2023 तक पेपर होंगे।

यह भी पढ़ें: CBSE की नई पहल से लाखों छात्रों को होगा फायदा, 75,000 शिक्षक भी उठाएंगे नई साझेदारी का लाभ

---विज्ञापन---

आवेदन करने की फीस

  • सामान्य/अनारक्षित कैटेगरी के लिए 1150 रुपए है।
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 560 रुपए है।
  • अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी)/ विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) के लिए 325 रुपए है।

First published on: Oct 02, 2023 04:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.