राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है, जिसका बीते कई दिनों से छात्र अभ्यर्थियों कर रहे थे. इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल में जाना होगा, जहां से वह कुछ स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिसपर क्लिक करते ही आप बिनी किसी लंबे प्रोसेस के अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा खुलासा, पेपर लीक के नाम पर टेलीग्राम पर मांगे जा रहे 10 लाख
कब-कब होगी परीक्षा? जानिए पूरा शेड्यूल
NTA के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा कई दिनों, अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर तैयारी जारी है. परीक्षा की तारीख कुछ इस प्रकार है;
- 22 जून 2026
- 23 जून 2026
- 24 जून 2026
- 25 जून 2026
- 29 जून 2026
- 30 जून 2026
कैसे डाउनलोड करें UGC NET 2026 का हॉल टिकट?
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा, जो नीचे दी गई हैं, जिसके बाद;
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट (इस लिंक पर करें क्लिक ugcnet.nta.nic.in ) पर जाएं.
- आपको होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पोर्टल खुल जाएगा, जहां अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें.
- तमाम मांगी गई जानकारी के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
- इस बात का खास ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें.
गलती से भी न करें इसे नजरअंदाज
एनटीए ने उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है. परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एक बार एडमिट कार्ड को जांच लें और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि वहां आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
एडमिट कार्ड में जरूर ध्यान से देखें यह चीजें, वरना एग्जाम छूट सकता है
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसको अच्छे से जरूर पढ़ें, जैसे कि;
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा डेट
- शिफ्ट और परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- विषय (Subject) का नाम
अक्सर लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका हर्जाना उन्हें परीक्षा छोड़कर देना पड़ता है, जैसे गलत परीक्षा केंद्र पहुंच जाना, समय पर न निकलना आदि. इसलिए बेहतर है कि वक्त रहते तमाम जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लिया जाए.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: AIIMS में शुरू हुआ कॉमन Recruitment एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन,
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
14 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines