हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, जानें कैसे होगा एग्जाम पैटर्न

विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट (UGC NET) 2023 एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने पर उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

और पढ़िए –JEE Main 2023: जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षाओं में क्या हो सकते हैं बदलाव? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2023: परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद नए पेज पर UGC NET Admit Card 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब इसका प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़िए –NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए आवेदन पोर्टल का लिंक एक्टिव, यहां Direct Link से फटाफट करें रजिस्ट्रेशन

जानें एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेने वाले हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। वहीं निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स मे मुताबिक एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola