NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए आवेदन पोर्टल का लिंक एक्टिव, यहां Direct Link से फटाफट करें रजिस्ट्रेशन
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

NEET PG 2023 registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 9 फरवरी को फिर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया है। वे उम्मीदवार जो इस विंडो के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जमा कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
नीट पीजी की एप्लीकेशन विंडो 12 फरवरी को रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी।
उम्मीदवार जो 1 जुलाई-अगस्त 11, 2023 के दौरान अपनी एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी करेंगे, वे इस विंडो के दौरान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख बढ़ाकर 11 अगस्त करने के कारण आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है। पहले यह 30 जून थी।
नीट पीजी 2023 के लिए एडिट विंडो 15 फरवरी को खुलेगी, जबकि फाइनल/सिलेक्टिव एडिट विंडो 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच खुलेगी। NBEMS नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2023 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगा। रजिस्ट्रेशन लिंक 10 फरवरी (दोपहर 3 बजे से) से 12 फरवरी (रात 11:55 बजे तक) के बीच उपलब्ध होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: