UGC NET Exam 2026: तीन विषयों की परीक्षा फिर से होगी, NTA ने रोकी आंसर-की; जानें री-एग्जाम कब?

UGC NET Exam 2026: यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में पेपर लीक विवाद के बीच NTA ने 3 बड़े विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है. प्रश्न पत्रों में भारी स्पेलिंग मिस्टेक, अनुवाद में गलतियां और पुराने सालों के सवाल हूबहू रिपीट होने की वजह से इन 3 विषयों की आंसर-की रोक दी गई है.

UGC-NET 2026 Re-exam.jpg

Photo Credit: AI

UGC NET Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. NTA ने तीन प्रमुख विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा को दोबारा कराने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही एजेंसी ने इन तीनों विषयों की आंसर-की जारी करने पर भी रोक लगा दी है, जबकि बाकी 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है. परीक्षा के बाद उम्मीदवारों ने प्रश्नपत्रों में भारी गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

क्यों लिया गया दोबारा परीक्षा का फैसला?

अभ्यर्थियों का आरोप था कि अंग्रेजी के पेपर में करीब 67 सवाल 2024 की पिछली परीक्षा से हूबहू बिना विकल्प बदले कॉपी-पेस्ट कर दिए गए थे. समाजशास्त्र के पेपर में जाने-माने विचारकों के नाम तक गलत छपे थे. जैसे ‘Ritzer’ को ‘Putzer’ और ‘Parsons’ को ‘Parsow’ लिखा गया था. साथ ही हिंदी अनुवाद बेहद अटपटा और सिलेबस से बाहर का था. शिकायतों की जांच के लिए गठित एक्सपर्ट कमेटी ने माना कि पेपर में तथ्यात्मक, भाषाई और प्रिंटिंग की इतनी गलतियां हैं कि इन्हें केवल कुछ सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता. निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा दोबारा लेना ही सही कदम है.

विज्ञापन

री-एग्जाम का शेड्यूल और जरूरी बातें

NTA के मुताबिक, तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी:

विज्ञापन
  • 9 सितंबर (सुबह 9 से 12 बजे): अंग्रेजी
  • 9 सितंबर (दोपहर 3 से शाम 6 बजे): कॉमर्स
  • 10 सितंबर (सुबह 9 से 12 बजे): समाजशास्त्र

कोई अतिरिक्त फीस नहीं

इस दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई भी नया आवेदन शुल्क या एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा. जिन 84 विषयों की आंसर-की जारी हुई है, उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 18 अगस्त तक खुली रहेगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ