UGC NET 2023: यूजीसी नेट फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन लेटर जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Phase 4 exam city slip
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Phase 4 exam city slip
UGC NET Phase 4 exam city slip: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आज यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी और डेट इंटीमेशन लेटर जारी किया है। योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से सूचना पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET फेज 4 की परीक्षा 11 मार्च और 12 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। 12 मार्च के बाद होने वाली परीक्षाओं के लिए, परीक्षा शहर की पर्चियां बाद में जारी की जाएंगी।
एनटीए ने कहा कि, “UGC NET दिसंबर 2022 [चरण IV, 04 विषय] के लिए परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना जारी कर रहा है, जो 11 मार्च 2023 और 12 मार्च 2023 के बीच आयोजित होने वाली है। विषय-वार विवरण अनुलग्नक-1 में उल्लिखित हैं। शेष (09) विषयों के लिए परीक्षा 12 मार्च 2023 के बाद आयोजित की जाएगी, और परीक्षा के बारे में शहर की सूचना जल्द ही जारी की जाएगी”।
यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2023 चरण 4 परीक्षाओं के लिए जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की परीक्षा शहर पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है। “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह शहर के अलॉटमेंट के लिए सूचना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: