UGC NET 2023 Answer key: यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2023
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2023
UGC NET 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अगले हफ्ते तक जारी की जा सकती है।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्मय से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा 13 जून से 17 जून तक आयोजित की गई। वहीं, फेज 2 परीक्षा का आयोजन 19 जून से 22 जून तक ऑनलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद नए पेज पर UGC NET Answer Key 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा।
– इसे डाउनलोड करें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य माने जाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जून सेशन की परीक्षा के लिए 10 मई से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी समय दिया जाएगा। जिसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.