CEED, UCEED 2023 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Bombay) बॉम्बे ने आज कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED 2023), अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2023) परीक्षाओं की ड्राफ्ट आंसर की जारी की। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट – ceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in से प्रोविशनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वे अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2023) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED 2023) ड्राफ्ट आंसर-की पर अपनी आपत्ति कैंडिडेट पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

Advertisment

ऐसे उठाएं आपत्तियां

UCEED 2023 और CEED 2023 ड्राफ्ट आंसर-की पर उम्मीदवार 26 जनवरी के शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर UCEED 2023 प्रश्न पत्र और CEED 2023 प्रश्न पत्र भी देख सकते हैं।

CEED, UCEED 2023 Draft Answer Key: आंसर-की के खिलाफ ऐसे उठाएं आपत्तियां

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीईईडी और यूसीईईडी 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in पर लॉगइन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, ड्राफ्ट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ड्रॉप-डाउन मेनू से सही प्रश्न संख्या चुनें और कमेंट करें (अधिकतम 200 कैरेक्टर में)।
  • अब फाइल या दस्तावेज़ को संलग्न करें।
  • अंत में एक ही पोर्टल पर अनेक प्रश्नों पर कमेंट की जा सकती हैं।

और पढ़िए –JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा का पहला दिन आज, जानें कैसा रहा शिफ्ट 1 का पेपर

विज्ञापन

ऐसा था एग्जाम पैटर्न

UCEED और CEED 2023 परीक्षा रविवार, 22 जनवरी को आयोजित की गई थी। UCEED 2023 के लिए कुल अंक 240 थे, और CEED 2023 के लिए 200 अंक थे। डिज़ाइन प्रवेश परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया था- भाग A कंप्यूटर आधारित मोड था जबकि भाग B पेन और पेपर मोड पर आधारित था। सीईईडी, यूसीईईडी 2023 प्रश्न पत्र जारी करते समय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ