JEE Main 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) सेशन 1 परीक्षा आज, 24 जनवरी, 2023 से शुरू हो गई है। जेईई मेन 2023 परीक्षा आज बीई, बीटेक, या पेपर 1, परीक्षा के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। सुबह 9 बजे शुरू हुई दोपहर 12 बजे खत्म हुई। जेईई मेन 2023 की दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की गई थी।

जेईई मेन 2023 परीक्षा दिशानिर्देशों के तहत, उम्मीदवारों को अपने साथ जेईई मेन्स का एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ ले जाने की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2023 हॉल टिकट डाउनलोड लिंक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

Advertisment

JEE Main 2023 shift 2 Paper analysis

जेईई मेन 2023 के एनालिसिस के अनुसार, एनटीए जेईई बीटेक पेपर में तीन विषय शामिल हैं – फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स । प्रश्न पत्र में प्रत्येक विषय के दो खंड हैं – 1 और 2 जेईई बीटेक सेक्शन 1 में एक सही उत्तर के साथ 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, जबकि सेक्शन 2 में 10 संख्यात्मक आधारित (Numerical Based) प्रश्न थे, जिनमें से केवल 5 का उत्तर देना था।

JEE Main 2023 Session 1 Exam Dates

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 सेशन 1 की परीक्षा आज, 24 जनवरी से हुए हैं। इंजीनियरिंग (पेपर 1, बीई/बीटेक) परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग पेपर (पेपर 2) 28 जनवरी को एक शिफ्ट में होगा।

विज्ञापन

JEE Main 2023 Exam Guidelines

  • उम्मीदवारों को अपने साथ जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, वैलिड फोटो आईडी ओरिजिनल और एक बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाना होगा।
  • जेईई मेन 2023 बीई, बीटेक की परीक्षा देने वाले आवेदकों को आज सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 7 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करनी होगी।
  • कोई विशेष जेईई मेन ड्रेस कोड नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, अगर वे बड़े बटन वाले गहने, स्कार्फ या शर्ट पहनते हैं।

और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ