UBSE 10th-12th Result 2025: चंद घंटों में जारी होगा रिजल्ट, मार्क्स से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे री-इवैल्यूएशन

उत्तराखंड बोर्ड आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र अपने मार्क्स के संतुष्ट ना हों, वे अपनी आंसर-शीट का री-इवैल्यूएशन करा सकेंगे। इसके अलावा छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ubse uttarakhand board class 10th 12th result 2025
विज्ञापन

उत्तराखंड स्कूल एजुकेशन बोर्ड (UBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम आज, 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। करीब 2 लाख से अधिक छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे – एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। वे इसके जरिए लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

इतने प्रतिशत मार्क्स लाने पर ही होंगे पास
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में मिनिमम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। हालांकि, दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र पूरी तरह फेल माने जाएंगे और उन्हें अपनी क्लास रिपीट करनी होगी। बता दें इस साल हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में 1,13,688 छात्र और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में 1,09,699 छात्र शामिल हुए थे।

Advertisment

अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे री-इवैल्यूएशन
इसके अलावा उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हों, वे अपनी आंसर-शीट के री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए यह प्रोसेस शुरू किया है। री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने के लिए छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यक शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2025: कहां देखें कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट?

1- ubse.uk.gov.in

विज्ञापन

2- uaresults.nic.in

3- ubse.co.in

विज्ञापन

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2025: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?

स्टेप 1 – सबसे पहले बोर्ड की इस ऑफिशियल वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2 – इसके बाद “UBSE 10th Result 2025” या “UBSE 10th Result 2025” पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – अब आप यहां अपना एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 4 – आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

सटेप 5 – आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और साथ ही इसकी एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ