12वीं के बाद कॉमर्स स्टूडेंट्स इन 8 हाई-पेइंग फील्ड में बनाएं करियर, मिलेगी करोड़ों में सैलरी और रिस्पेक्ट

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद आपके पास करियर के इतने विकल्प हैं कि अगर सही दिशा और मेहनत से काम किया जाए, तो लाखों-करोड़ों की कमाई और एक सेट लाइफ पाना कोई दूर की बात नहीं है। आप इस खबर में बताए गए टॉप कोर्सेस में से किसी एक को करके अपने करियर को सेट कर सकते हैं।

top 8 best career options for commerce stream students
विज्ञापन

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद छात्रों के पास करियर के अनगिनत विकल्प होते हैं, जिनमें न केवल शानदार कमाई होती है, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य भी सुनिश्चित होता है। आज के दौर में कॉमर्स सिर्फ अकाउंट्स और बिजनेस तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी पहुंच लॉ, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल मार्केट तक फैल चुकी है। आइए ऐसे ही कुछ हाई-इनकम और हाई-डिमांड करियर ऑप्शन्स के बारे में जानते हैं।

1. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
CA एक ऐसा प्रोफेशन है जो आज भी लाखों छात्रों का ड्रीम करियर बना हुआ है। यह फील्ड टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंसियल मैनेजमेंट से जुड़ा होता है। एक बार CA बन जाने के बाद शुरुआती सालों में ही 6 से 8 लाख रुपये की सैलरी मिलती है और अनुभव बढ़ने के साथ यह करोड़ों तक पहुंच सकती है।

Advertisment

2. कंपनी सेक्रेटरी (CS)
अगर आपका इंटरेस्ट कंपनी लॉ और कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर में है, तो CS आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। CS बनने के बाद आप कंपनियों के लीगल और सेक्रेटेरियल कामों को संभालते हैं। यह प्रोफेशन भी हाई इनकम और हाई रिस्पॉन्सिबिलिटी से जुड़ा होता है।

3. इंवेस्टमेंट बैंकिंग और फाइनेंशियल एनालिस्ट
फाइनेंस की दुनिया में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह फील्ड गोल्डन चांस की तरह है। शेयर्स, म्यूचुअल फंड्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट जैसे कामों से जुड़े इस प्रोफेशन में 10 से 25 लाख तक की कमाई शुरुआती सालों में ही हो सकती है।

4. कॉर्पोरेट लॉयर
कॉमर्स और लॉ का कॉम्बिनेशन आपको कॉर्पोरेट वर्ल्ड में जबरदस्त पोजीशन दिला सकता है। B.Com के बाद LLB या सीधे 5 वर्षीय कॉर्स (BA LLB) से आप कॉर्पोरेट लॉयर बन सकते हैं, जहां टॉप लॉ फर्म्स में करोड़ों का पैकेज मिलता है।

विज्ञापन

5. डिजिटल मार्केटिंग
आज के डिजिटल युग में हर कंपनी को ऑनलाइन प्रमोशन की जरूरत है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बन गया है। SEO, सोशल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग जैसी स्किल्स सीखकर आप फ्रीलांसर के रूप में भी लाखों कमा सकते हैं।

6. MBA (फाइनेंस, मार्केटिंग, HR आदि)
B.Com या BBA के बाद MBA करना एक स्मार्ट करियर मूव हो सकता है। अगर आप CAT, XAT या अन्य एग्जाम्स के जरिए IIM या टॉप B-Schools से MBA करते हैं, तो आपको 20 से 30 लाख तक का पैकेज मिल सकता है।

विज्ञापन

7. एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप
अगर आपके पास नया आइडिया और रिस्क लेने की क्षमता है, तो आप खुद का स्टार्टअप शुरू करके भी बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। आज के दौर में हजारों युवा कॉमर्स बैकग्राउंड से आकर सफल बिजनेस चला रहे हैं।

8. इंटरनेशनल कोर्सेज – ACCA, CPA, CMA
कॉमर्स बैकग्राउंड से इंटरनेशनल करियर बनाना भी अब आसान हो गया है। ACCA (UK), CPA (USA), CMA जैसे कोर्सेज करके आप विदेशों में हाई पैकेज जॉब पा सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ