UPSC Top 5 Toppers Education Qualification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में 1016 लोगों ने बाजी मारी है, जिनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS ऑफिसर्स चुने गए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि UPSC की टॉप 10 लिस्ट में शामिल लोगों ने कितनी पढ़ाई की है?
UPSC Topper AIR 1 आदित्य श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। आदित्य श्रीवास्तव ने IIT कानपुर से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। आदित्य गोल्डमैन सैक्स बैंक में जॉब करते थे। 2022 में उन्होंने UPSC परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) मिली थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में जन्म, IIT Kanpur से पढ़ाई; कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव जो बने UPSC टॉपर?
UPSC Topper AIR 2 अनिमेष प्रधान
उड़ीसा से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष पटेल ने पहले की प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। कम्प्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद उन्होंने कई सालों तक कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब की। अनिमेष इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इन्फोर्मेंशन सिस्टम ऑफिसर के पद पर थे और अब वो IAS बन गए हैं।
UPSC Topper AIR 3 डोनरु अनन्या रेड्डी
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरिंडा हाउस से ग्रेजुएशन करने के बाद अनन्या रेड्डी ने 2021 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने घर हैदराबाद में रहकर परीक्षा की तैयारी की और 2023 में पहले ही प्रयास के साथ उन्होंने UPSC में तीसरी रैंक हासिल कर ली है।
यह भी पढ़ें- UPSC 2023 Result: इस बार देश को मिले कितने IAS-IPS? जानिए किस सेवा में कितने नए अधिकारी
UPSC Topper AIR 4 पीके सिद्धार्थ रामकुमार
केरल विश्वविद्यालय से पढ़ने वाले पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथे प्रयास में चौथी रैंक हासिल की है। 2019 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा दी थी। मगर उन्हें मनचाही रैंक नहीं मिली। तीन बार UPSC की परीक्षा पास करने के बावजूद रामकुमार IAS नहीं बन सके थे। तीसरे प्रयास में 121वीं रैंक के साथ रामकुमार को IPS मिला था।
UPSC Topper AIR 5 रुहानी
दिल्ली में पली-बढ़ी रुहानी ने इस साल UPSC में पांचवी रैंक हासिल की है। ये रुहानी का छठा अटेंप्ट था। 2 साल तक नीति आयोग के साथ काम करने के बाद पांचवे प्रयास में रुहानी IPS ऑफिसर बनीं और इस बार उनका नाम टॉपर्स की लिस्ट में जुड़ गया।
यह भी पढ़ें- IAS बनने के लिए तीन बार क्रैक किया UPSC, प्रेरणादायक है 5वीं टॉपर रुहानी के संघर्ष की कहानी
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines