CAT 2022: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की कैंडिडेट रिस्पांस शीट के खिलाफ आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख कल, 4 दिसंबर है। कैट 2022 रिस्पॉन्स शीट 1 दिसंबर को उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक कल शाम 5 बजे तक कैट की आंसर-की, व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक देख सकेंगे और अपने खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

आईआईएम में विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट 2022 का आयोजन 27 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। 2.55 लाख रजिस्टर्ड पात्र उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

आंसर-की पर आपत्ति करें दर्ज

जारी आंसर की के खिलाफ आवेदक 4 दिसंबर शाम 5.00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैट 2022 का रिजल्ट जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

CAT 2022: आंसर-की पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “कैंडिडेट लॉगइन” टैब पर क्लिक करें।
  • कैट 2022 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अगली विंडो पर, “आपत्ति प्रपत्र” टैब पर क्लिक करें।
  • प्रश्न संख्या, अनुभाग और आपत्ति का प्रकार चुनें।
  • यदि आवश्यक हो तो 500 शब्दों के भीतर कोई टिप्पणी दर्ज करें।
  • आंसर-की शिकायत शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट करें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ