देश के कई हिस्सों में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर देश के कई हिस्सों में स्कूलों में छुट्टी घोषित थी. इसके अलावा भारी बारिश के अलर्ट आदि के कारण भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ जगहों में आज यानी 26 अगस्त को स्कूल बंद थे. लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या 27 अगस्त 2026 को भी स्कूल बंद रहेंगे? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कई जिलों में भारी बारिश और उससे जुड़े अलर्ट को देखते हुए कुछ जगहों पर 27 अगस्त को स्कूल बंद रह सकते हैं. हालांकि, स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई राष्ट्रीय घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अपने-अपने जिलों में मौसम की गंभीरता के आधार पर स्कूल बंद करने का ऐलान कर सकता है.
यह भी पढ़ें: School Closed: मणिपुर में 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, राज्यपाल ने
अपने जिला प्रशासन और स्कूल से रहे कनेक्टेड
स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों को सिर्फ राज्य स्तर पर आने वाले नोटिफिकेशन के भरोसे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि जरूरी नहीं कि पूरे राज्य व सभी जिलों में मौसम की स्थिति एक जैसी हो. हर जिले में मौसम की स्थिति क्या है उसके आधार पर ही छुट्टी का फैसला प्रशासन द्वारा लिया जाता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूरी बनाएं और 27 अगस्त 2026 को बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जिला प्रशासन और स्कूल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें. अगर स्कूल और जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी का कोई नोटिफिकेशन नहीं होगा, तो स्कूल खुले रहेंगे.
28 अगस्त को क्या बंद रहेंगे स्कूल?
28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर कई राज्यों के स्कूलों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई हैं. इन राज्यों में राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, गुजरात समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं. जरूरी नहीं कि हर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी, ज्यादातर उत्तर भारत के स्कूलों में ही रक्षाबंधन के मौके पर स्कूलों की छुट्टी रहती है. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में, उनके एकेडमिक कैलेंडर के आधार पर 28 अगस्त को रेगुलर क्लास हो सकती हैं. इसलिए, स्कूल बंद रहने का अंदाजा लगाने से पहले छात्रों को अपने स्कूल का हॉलिडे शेड्यूल देख लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Schools Closed: कांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines