SBI Jobs: अगर आप किसी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जहां न सिर्फ बड़ा औहदा मिले बल्कि सैलरी भी छप्परफाड़ हो, तो State Bank of India (SBI) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (Specialist Cadre Officers) श्रेणी के तहत उच्च पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को सालाना 52 लाख रुपये से लेकर 98 लाख रुपये तक का भारी-भरकम पैकेज दिया जाएगा.
अगर आपके पास सही योग्यता और अनुभव है, तो आइए जानते हैं कि किन पदों पर वैकेंसी निकली है, कौन आवेदन कर सकता है और सिलेक्शन कैसे होगा.
यह भी पढ़ें : इस सप्ताह बैंकों में 4 दिन रहेगी छुट्टी
किन पदों पर निकली है भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?
यह भर्ती State Bank Institute of Leadership (SBIL), कोलकाता के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (Contractual Basis) पर निकाली गई है. इसमें मुख्य रूप से 3 पद हैं और तीनों ही पदों पर 1-1 वैकेंसी है:
डीन (Dean): इस पद के लिए सालाना सैलरी 98 लाख रुपये तक तय की गई है.
फैकल्टी (Faculty): इस पद पर चयनित उम्मीदवार को सालाना 63 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा.
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive): इस रोल के लिए सालाना सैलरी 52 लाख रुपये तक रखी गई है.
यह भी पढ़ें : SBI ATM Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं नियम, सैलरी अकाउंट …
योग्यता, उम्र और अनुभव
क्योंकि पैकेज बहुत शानदार है, इसलिए इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी काफी मजबूत रखी गई हैं.
डीन (Dean) पद के लिए :
उम्र: 31 अगस्त 2026 तक उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
योग्यता: MBA, Exec-MBA, PGDM या PGDBA में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए (PhD/MPhil वालों को भी पात्रता है).
अनुभव: कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें 3 साल का सीनियर एकेडमिक या लीडरशिप रोल शामिल हो.
फैकल्टी (Faculty) पद के लिए :
योग्यता: किसी भी विषय में कम से कम 55% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन.
अनुभव: न्यूनतम 6 साल का टीचिंग या ट्रेनिंग का अनुभव.
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive) पद के लिए :
योग्यता: मार्केटिंग में MBA या डिग्री (कम से कम 55% मार्क्स).
अनुभव: 5 साल का मार्केटिंग अनुभव. डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया और एनालिटिक्स की समझ रखने वालों को तवज्जो दी जाएगी.
कोई लिखित परीक्षा नहीं
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको कोई रिटन एग्जाम (Written Exam) नहीं देना है. तो शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी? अभ्यर्थियों का चयन उनके क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस के आधार पर होगा. इंटरव्यू और डेमो भी लिया जाएगा. डीन और फैकल्टी पद के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और डेमो सेशन देना होगा. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
इसके बाद उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के हिसाब से सैलरी नेगोशिएशन (Salary Negotiation) किया जाएगा.
आवेदन करने की आखिरी तारीख और तरीका
आवेदन की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से फॉर्म भरे जा रहे हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है.
कैसे करें अप्लाई:
आवेदन करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं, ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और Apply Online लिंक पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करें.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
15 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
19 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines