Loan for Study Abroad: अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं और फंड के कारण परेशानी में हैं तो हम आपके लिए एक अहम खबर लाए हैं। बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक खास लोन ऑप्शन देता है। हम कोलैटरल फ्री एजुकेशन लोन की बात कर रहे हैं, जिसकी मदद से छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उनके सपने को साकार कर सकते हैं। बैंक ने हाल ही में विदेश में हाई एजुकेशन के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट को बढ़ा दिया है। यहां हम आपको इस लोन ऑप्शन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
क्या है SBI कोलैटरल फ्री एजुकेशन लोन?
SBI Global Ed-Vantage एक एजुकेशन लोन है, जो विदेश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में फुल टाइम कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के बहुत काम आता है। इसके तहत छात्र बिना किसी कोलैटरल के 50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसकी मदद से विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्रों पर वित्तीय बोझ कम हो जाता है।
विदेश में पढ़ाई के लिए SBI का खास लोन
SBI Global Ed-Vantage के फायदे
SBI का एजुकेशन बहुत से खास फायदों के साथ आता है। सबसे पहले इस लोन ऑप्शन के साथ आपको कोई कोलैटरल देने की जरूरत नहीं होती है और आपको 50 लाख तक का लोन मिल जाता है।
इसके अलावा लोन रीपेमेंट के लिए 15 साल तक का समय मिलता है। यानी कि छात्र आसानी ने हर महीने EMI के जरिए इसकी पेमेंट कर सकते हैं। ये लोन आसानी से और बहुत सी कम समय में स्वीकार कर लिया जाता है।
छात्र आयकर अधिनियम की धारा 80(ई) के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी पा सकते हैं। इससे एजुकेशन लोन पर दिए गए ब्याज पर छूट मिलती है। स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और किसी सब्जेक्ट में डायरेक्ट प्रोग्राम के लिए इस लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रोसेसिंग फीस और इंटरेस्ट रेट
आपको बता दें कि हर एप्लिकेशन के लिए 10,000 रुपये का प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। कोर्स पीरियड और रीपेमेंट हॉलीडे के दौरान लोन पर सिंपल इंटरेस्ट लगता है। बता दें कि 7.5 लाख से 50 लाख रुपये के बीच के लोन के लिए ब्याज दर 10.15% है।
यह भी पढ़ें – बेंगलुरु में कपल ने पहले बच्चों का दिया जहर फिर कर लिया सुसाइड; जानिए क्या है वजह
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
23 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines