सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के लाखों युवाओं के लिए जून 2026 का यह महीना करियर बनाने के बेहतरीन और बड़े अवसर लेकर आया है. इस समय देश के अलग-अलग सरकारी विभागों बड़ी संख्या में वैकेंसियां निकली हुई हैं, जिनमें रेलवे, एसएससी, यूपीएससी, बैंक, एयरफोर्स और हाई कोर्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं. अगर आप भी एक सुरक्षित और सम्मानित सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो बिना समय गंवाए अपनी योग्यता के अनुसार सही भर्ती चुनकर तुरंत फॉर्म भर दें. इस महीने करीब 46,500 से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की खिड़की बंद होने जा रही है. आइए जानते हैं जून की उन 10 बड़ी भर्तियों के बारे में जिनकी अंतिम तारीख बेहद नजदीक है.
यह भी पढ़ें: NEET UG Exam: नीट यूजी की परीक्षा में आए 600 मार्क्स, तो देश में किस MBBS कॉलेज में मिल
UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी महकमों जैसे निदेशालय कोषागार, कृषि उत्पादन मंडी, और परिवार कल्याण महानिदेशालय में लोअर पीसीएस के 2,516 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस शानदार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री और साथ ही पीईटी 2025 (PET 2025) का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 18 जून 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर लें.
SSC CGL 2026
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इस साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के माध्यम से कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है. ग्रेजुएट हो चुके छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 22 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है.
UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रुप-सी के अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कृषि, बागवानी, फॉरेस्ट्री या होम साइंस में बीएससी (B.Sc) या बीटेक (B.Tech) डिग्री धारकों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट के 2,759 रिक्त पदों पर आवेदन मांग रहा है. इस तकनीकी भर्ती में सिर्फ वही युवा हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने पीईटी-2025 की परीक्षा पास की है. इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है, जिसे आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है.
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती
भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की हैं. इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीाई (ITI), इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री तय की गई है. रेलवे की इस बड़ी वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते 15 मई से ही चल रही है, जो 14 जून 2026 को समाप्त हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म सबमिट कर दें.
RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर वैकेंसी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3,951 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है. जिन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर साइंस या आईटी (IT) फील्ड में अपनी बैचलर या मास्टर्स की डिग्री पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2026 निर्धारित की गई है.
यूपीएससी सीडीएस (CDS) II फॉर्म
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) II परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए 451 पदों पर भर्ती निकाली हैं. देश की थलसेना (IMA/OTA), नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर रैंक पर देश सेवा करने का यह एक बेहतरीन जरिया है. आईएमए और ओटीए के लिए किसी भी विषय के ग्रेजुएट, जबकि नेवी और एयरफोर्स के लिए फिजिक्स व मैथ के साथ ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है. इस रक्षा भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म की आखिरी तारीख 9 जून 2026 तक ही है.
यूपीएससी एनडीए (NDA) II भर्ती
अगर आपने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और आप सीधे भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते हैं, तो यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (NDA & NA II) के लिए 394 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में सबसे ज्यादा 208 सीटें भारतीय थलसेना के लिए आरक्षित की गई हैं. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 9 जून 2026 की शाम 6 बजे तक ही अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.
एयरफोर्स एफकैट (AFCAT) 2/2026
भारतीय वायुसेना ने फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) दोनों शाखाओं में कुल 379 पदों को भरने के लिए एफकैट (AFCAT 02/2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत एनसीसी स्पेशल एंट्री वाले कैंडिडेट भी सीधे हिस्सा ले सकते हैं. इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 जून 2026 तय की गई है, जिसे afcat.edcil.co.in पर जाकर भरा जा सकता है. वायुसेना द्वारा इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी.
इलाहाबाद हाई कोर्ट वैकेंसी
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट के अंतर्गत काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर शानदार भर्ती निकाली गई है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा, ओ-लेवल या सीसीसी (CCC) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. इस प्रतिष्ठित पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 है, जिसके लिए आप examinationservices.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
SBI और BOB अप्रेंटिस वैकेंसी
ग्रेजुएट युवा जो बैंकिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 7,150 और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 5,000 अप्रेंटिस पदों के भर्ती शुरू की है. यह ट्रेनिंग उन फ्रेशर्स के लिए बेहद उपयोगी है जो बैंकिंग कामकाज को करीब से सीखना चाहते हैं. इन दोनों ही बैंकों में अप्रेंटिसशिप की बड़ी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख बेहद करीब यानी 8 जून 2026 ही है.
यह भी पढ़ें: NEET UG Exam 2026: नीट के बिना भी मेडिकल फील्ड में कैसे बना सकते हैं शानदार करियर? ये हैं
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines