सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(DSSSB) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 1979 पदों पर बड़ी भर्तियां निकाली हैं, जिसमें आवेदन करके आप सरकारी विभाग में अच्छा करियर बना सकते हैं. विभाग ने इन पदों को लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसके रजिस्ट्रेशन की डेट भी कुछ दिनों बाद से शुरू होने वाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट सहित कई पदों भर्तियां निकाली गई हैं. अगर आप भी इन पदों पर अच्छा करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको इस भर्ती को जरा भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
कितने पदों पर निकली भर्तियां? कब से कर सकते हैं आवेदन
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1979 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 997 पद, ओबीसी के लिए कुल 328 पद, एससी के लिए कुल 278 पद, एसटी के लिए कुल 126 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 250 पद आरक्षित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 तक डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बात करें रजिस्ट्रेशन फीस की तो, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन?
नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 व 20 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है.
कैसे होगा सिलेक्शन
- बात करें सिलेक्शन प्रक्रिया कि तो इन पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना पड़ेगा यानी चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
- लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे.
- इस परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है.
- इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी, इसलिए तैयारी बहुत जरूरी है.
- परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत मार्क्स, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत मार्क्स और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे.
यह भी पढ़ें: BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बड़ा मौका,
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines