RSMSSB VDO Mains परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

Image (4)
विज्ञापन

RSMSSB VDO Mains Result 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा के नतीजे (RSMSSB VDO Mains Result) आज 29 जुलाई 2022 को जारी कर दिए गए है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते है।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 5,396 रिक्तियों को भरा जाएगा। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। मेन्स की परीक्षा 09 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

Advertisment

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही क्वालीफाइड उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Mains Result 2022: ऐसे करें चेक

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर जाकर Rajasthan VDO Mains Exam Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
-यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
-क्वालीफाइड उम्मीदवारों की सूची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
-यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है, तो आप अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

यहां चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने हिसा लिया था। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ