RPSC exam calendar 2023: आरपीएससी ने 2023 के लिए परीक्षा कलेंडर किया जारी, यहां देखें शेड्यूल
Edited By Nirmal Pareek

RPSC FSO Exam 202
Edited By Nirmal Pareek

RPSC FSO Exam 202
RPSC exam calendar 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा शुक्रवार को वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली 9 भर्तियों का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर में जनवरी और जून 2023 के बीच होने वाली 9 परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग जल्द जारी करेगा। यह परीक्षाएं अगले वर्ष जनवरी से जून के दौरान होगी। आयोग के सचिव हरजी लाल अटल के अनुसार 2022 से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई है। इनका विस्तृत कार्यक्रम समयानुसार जारी होगी। महिला अधिकारिता, संस्कृत शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं माध्यमकि शिक्षा सहित अन्य विभागों में की भर्तियां होगी।
बता दें, राजस्थान लोक सेवा आयोग तय समय पर परीक्षा आयोजित करवाने के लिए जाना जाता है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: