JEE Advanced 2024: आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है। आईआईटी संस्थानों (IITs) में प्रवेश पाने के योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए आईआईटी मद्रास (IIT Madras) आज से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। आवेदन की प्रक्रिया आज शाम 5 बजे शुरू होगी।
इतने बजे एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक
जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2024 (JEE Advanced Application Form 2024) जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड की जाएगी। इसे भरने की डायरेक्ट लिंक आज शाम 5 बजे एक्टिव (लाइव) की जाएगी।
पात्रता (Eligibility)
जेईई एडवांस्ड 2024 (JEE Advanced 2024) की रजिस्ट्रेशन के लिए केवल टॉप 2.5 लाख जेईई मेन रैंक (JEE Main rank) होल्डर ही जेईई एडवांस परीक्षा 2024 के लिए पात्र होंगे। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय अपनी पसंद के आठ परीक्षा शहरों का चयन करना अनिवार्य है। बता दें, विदेशी नागरिकों और भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) और भारतीय मूल के PIO कार्ड हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2024 से ही शुरू है।
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2024 के योग्य कैंडिडेट्स आज शाम 5 बजे शुरू होने वाली एप्लीकेशन प्रोसेस 7 मई, 2024 तक चलेगी। इसके डायरेक्ट लिंक 7 मई की शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2024 नोटिफिकेशन जारी, करें अप्लाई; जानें आखिरी तारीख और फॉर्म भरने का प्रोसेस
बढाया गया है एप्लीकेशन फी
साल 2024 में सभी कैटेगरी के लिए JEE Advanced के एप्लीकेशन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। एससी (SC), एसटी (ST), पीडब्ल्यूडी (PwD) और महिला कैंडिडेट्स को 1,600 रुपये और अन्य सभी कैंडिडेट्स को बतौर शुल्क अब 3,200 रुपये जमा करने होंगे।
ये भी पढ़ें: Top 10 Courses: साइंस से 12वीं के बाद करें ये टॉप 10 कोर्स, लाखों में होगी आपकी सैलरी
इस तारीख को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2024 (JEE Advanced 2024) के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को दो पेपर की परीक्षाएं देनी होंगी. प्रत्येक पेपर तीन घंटे का होगा। पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। PwD उम्मीदवारों (40% विकलांगता) को परीक्षा पूरी करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ये दोनों परीक्षाएं 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines