Jamia Admissions 2022: यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे बंद, पहली मेरिट लिस्ट आज हो सकती है जारी
Edited By Niharika Gupta

Jamia admission 2023
Edited By Niharika Gupta

Jamia admission 2023
JMI UG Admission 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) आज 26 सितंबर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट या सीयूईटी यूजी 2022 के माध्यम से यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी 2022 आवेदन पत्र में जेएमआई को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में चुना है, वे प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in आवेदन कर सकते हैं।
हाल ही में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सीयूईटी स्कोर के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी प्रवेश के लिए एक कार्यक्रम जारी किया, जिसके अनुसार जेएमआई 26 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। हालांकि, विश्वविद्यालय (जेएमआई) ने हाल ही में इस संबंध में कोई सूचना नहीं किया है।
यूजीसी के शेड्यूल के अनुसार, चयनित उम्मीदवार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पहली मेरिट लिस्ट के तहत जामिया में प्रवेश ले सकते हैं। कुल मिलाकर, जामिया CUET पर आधारित कोर्सेज के लिए चार दौर में प्रवेश आयोजित करेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in या प्रवेश पोर्टल jmicoe.in पर जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.