RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आज शाम 5 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा, मार्कशीट ऐसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जा सकता है। सभी छात्र अपना रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th-12th Result 2025 LIVE Update
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले बोर्ड ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी है कि 12वीं का रिजल्ट 25 मई से 28 मई 2025 के बीच किसी भी दिन जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा आज परिणाम घोषित करने की पुष्टि कर दी गई है। आज 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स का रिजल्ट शाम 5 बजे तक अनाउंस होगा।

वहीं, 10वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं का परिणाम मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Advertisment

परीक्षा और छात्र संख्या

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में राज्यभर से 19,98,509 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कक्षा 10वीं के 10,96,085 छात्र और कक्षा 12वीं के 8,91,190 छात्र थे। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हुई थीं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल और 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हुई थी।

पास होने के लिए जरूरी अंक

छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33% से कम अंक मिलते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। वहीं, तीन या अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों को अनुत्तीर्ण माना जाएगा और उन्हें कक्षा दोहरानी होगी।

विज्ञापन
This is for empty state

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ