लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया है. कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया जाएगा. पहले 20 मार्च की उम्मीद थी, लेकिन मूल्यांकन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ी देरी हुई. अब बोर्ड ने कन्फर्म कर दिया है कि 24 मार्च 2026 को ही 10वीं कक्षा के नतीजे आएंगे. कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी 24 मार्च को ही आने के आसार हैं.
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (Date & Time Update)
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 पर बोर्ड ने ताजा अपडेट दे दिया है. 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को शाम 4 बजे जारी होगा. 12वीं का रिजल्ट भी साथ ही जारी हो सकता है. बोर्ड की कोशिश है कि दोनों रिजल्ट्स मार्च में ही आ जाएं ताकि अप्रैल से नई सेशन की एडमिशन प्रक्रिया सुचारू हो सके. पिछले वर्ष बोर्ड ने 28 मई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए, जबकि 2024 में परिणाम 29 मई को जारी किए गए। पिछले साल पास प्रतिशत 93.60% रहा।
RBSE 10th 12th Result 2026 Direct Link: यहां से करें चेक
राजस्थान बोर्ड के 10वीं 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर डायरेक्ट चेक कर सकते हैं.
रोल नंबर से RBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” या “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. रिजल्ट आने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, उसमें अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
RBSE Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए जैसे ही रोल नंबर डालकर कैप्चा डालेंगे तो मार्कशीट स्क्रीन पर आएगी, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
क्या-क्या मिलेगा मार्कशीट में?
- नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम
विषय-वार अंक + टोटल + डिवीजन
पास/फेल स्टेटस + प्रतिशत
SMS और DigiLocker से RBSE रिजल्ट कैसे देखें?
- एसएमएस सर्विस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए तारीखों के ऐलान के समय ही बोर्ड मोबाइल नंबर जारी रहेगा. इसके अलावा DigiLocker ऐप पर आधार से लॉगिन कर Board of Secondary Education, Rajasthan चुनें और रोल नंबर डालते ही रिजल्ट चेक करें.
रिजल्ट के बाद क्या करें?
- अगर एक-दो विषय में फेल हुए तो सुप्लिमेंट्री एग्जाम सितंबर 2026 में होगा. टॉपर्स लिस्ट भी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी.
RBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
- 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को शाम 4 बजे जारी होगा. रोल नंबर पहले से तैयार रखें. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होगा, इसलिए थोड़ी देर बाद भी चेक करें. रिजल्ट आने के तुरंत बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिटेल्स शेयर करेंगे.
RBSE रिजल्ट कहां चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक करें
रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए जैसे ही रोल नंबर डालकर कैप्चा डालेंगे तो मार्कशीट स्क्रीन पर आएगी
अगर वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?
- वेबसाइट डाउन हो तो एसएमएस सर्विस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए तारीखों के ऐलान के समय ही बोर्ड मोबाइल नंबर जारी रहेगा.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines