Rajasthan Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 आज जारी किया जा सकता है। इस वर्ष शैक्षिक प्रारंभिक परीक्षा रजिस्ट्रार, बीकानेर द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। परीक्षा में करीब 12 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे और अब सभी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब हुई थी परीक्षा, कहां देखें रिजल्ट?
RBSE कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई थी। कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स देखने के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं। रिजल्ट इन पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा:
– rajshaladarpan.nic.in
– rajpsp.nic.in
रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?
छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। ये दोनों जानकारियां छात्रों के एडमिट कार्ड पर मौजूद होती हैं, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।
पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी?
RBSE कक्षा 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे असफल माना जाएगा और उसे अपनी क्लास दोहरानी पड़ सकती है।
RBSE 8th Result 2025: रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
छात्रों के स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां दर्ज होंगी:
– प्रत्येक विषय के अंक
– कुल अंक
– प्राप्त ग्रेड
– पास या फेल स्टेटस
RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक?
– सबसे पहले इन आधिकारिक वेबसाइट – rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद होमपेज पर दिए गए “RBSE Class 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
– अब यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
– अंत में ‘Submit’ के बटन पर क्लिक करें।
– स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, आप इसको डाउनलोड या इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?
वर्ष 2024 में कक्षा 8वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 94.50% रहा था। कुल 13,05,355 छात्रों में से 12,33,702 छात्र पास हुए थे। लड़कियों ने फिर एक बार बाजी मारी थी, उनका पासिंग प्रतिशत 96.39% रहा, जबकि लड़कों का 95.14% रहा था। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर शामिल थे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आपको तुरंत जानकारी मिल सकेगी। साथ ही, रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें ताकि कोई परेशानी न हो।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines