RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा संकुल से कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया, इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान भी मौजूद रहीं। परीक्षा में 90.49 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है।
जानें पासिंग परसेंटेज
राजस्थान बोर्ड इस बार भी 10वीं बोर्ड के परिणाम में 90.49 फीसदी छात्र ने सफल हुए है। जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा है। इस साल 91.31 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं तो वहीं लड़के सिर्फ 89.78 फीसदी ही पास हो सके हैं।
टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
राजस्थान बोर्ड इस साल आरबीएसई 10वीं की टॉपर्स लिस्ट 2023 की घोषणा नहीं करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि टॉपर छात्रों के दुरुपयोग के कारण उन्होंने टॉपर्स की सूची जारी करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, “बोर्ड एक स्वायत्त निकाय है और उसने टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम बोर्ड से टॉपर्स की सूची जारी करने के लिए कहेंगे।”
राज्य भर में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे।
RBSE 10th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, ‘NEWS UPDATE’ में ‘Examination Results – 2023 STATISTICS-2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां ‘RBSE Ajmer board Secondary 10th result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- स्टूडेंट्स ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।
कब और कहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?
अगर स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट पाना चाहते हैं तो उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। बोर्ड, स्कूलों को मार्कशीट भेजेगा, जहां प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के बाद स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट दी जाएगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines