RBSE Board exams 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (RBSE 10th 12th exam 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
RBSE Board exams 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन
राजस्थान बोर्ड द्वारा इस परीक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइंस का भी पालन करना जरुरी होगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2023 से किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए छात्र अपना आवेदन फार्म 9 सितंबर 2022 तक जमा कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म 19 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रूपये का भुगतान करना होगा। जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम फीस के रूप में 100 रुपये अलग से भुगतान करना होगा।
RBSE Board exams 2023: ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर 10वीं और 12वीं रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
– उसके बाद एप्लीकेशन फार्म भरें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– अब रजिस्ट्रेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
RBSE Board exams 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines