Live Updates
RBSE 5th Result 2025 LIVE: कोई छात्र नहीं होगा फेल
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में 97.47% छात्र पास हुए हैं, लेकिन जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली है, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इस साल फिर लड़कियों ने मारी बाजी
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में इस साल 97.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। हालांकि, इस साल भी लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा। जहां लड़कों का पासिंग प्रतिशत 97.29% रहा, वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.66% है।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इस साल 12.96 लाख छात्र हुए पास
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल 12,96,495 छात्र पास हुए हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: यहां दिए डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्र और उनके अभिभावक नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link: RBSE 5th Result 2025
RBSE 5th Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए "RBSE 5th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
3. अब खुले हुए पेज पर अपना रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड भरें।
4. इसके बाद 'खोजें' या 'Search' बटन पर क्लिक करें।
5. आपकी स्क्रीन पर कक्षा 5वीं की मार्कशीट दिखाई देगी।
6. आप चाहें तो इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: कक्षा 5वीं का परिणाम जारी
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक छात्रों को सफलता हासिल हुई है।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में दर्ज होंगी ये अहम डिटेल
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के परिणाम के साथ मिलने वाली मार्कशीट में छात्रों से संबंधित कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें निम्नलिखित डिटेल शामिल होंगी:
- विद्यार्थी का नाम
- रोल नंबर
- विद्यालय का नाम
- जिला
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्म तिथि
- सभी विषयों की सूची
- प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड
- टोटल ग्रेड
यह मार्कशीट छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का प्रमाण होती है और भविष्य की पढ़ाई के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स में से एक होती है।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं:
- rajshaladarpan.nic.in
- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
- rajpsp.nic.in
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 5th Result 2025 LIVE: कुछ मिनटों में शुरू होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया जाएगा, जो अगले 5 मिनट में शुरू हो जाएगी।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: पिछले साल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का कैसा रहा रिजल्ट?
RBSE 5th Result 2025 LIVE: पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के नतीजों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के परिणामों में मामूली अंतर देखा गया था। सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 96.79% रहा था, जबकि प्राइवेट स्कूलों के छात्रों का पासिंग प्रतिशत थोड़ा बेहतर 97.04% दर्ज किया गया था।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर RAJ5 [स्पेस] अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके नंबर पर आपका रिजल्ट SMS के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर पर ऐसे करें डाउनलोड
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप में अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद 'एजुकेशन' सेक्शन में जाएं और सर्च बॉक्स में ‘RBSE’ या ‘राजस्थान बोर्ड’ टाइप करें। वहां ‘Class 5th Result’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष यानी 2025 दर्ज करें। इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: शिक्षा मंत्री ने दी रिजल्ट की जानकारी
— Madan Dilawar (@madandilawar) May 30, 2025
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इन डिटेल की मदद से देख सकेंगे स्कोरकार्ड
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपनी क्लास, रोल नंबर और जिले की डिटेल्स भरनी होगी। इन डिटेल्स को भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: अगले 1 घंटे में जारी होगा रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट अगले 1 घंटे में जारी कर दिया जाएगा। छात्र और अभिभावक अपना रिजल्ट इस ऑफिशियल वेबसाइट - rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: 13 लाख से ज्यादा छात्रों को आज मिलेगा रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं परीक्षा में इस साल पूरे राज्य से 13,30,190 छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे परीक्षा परिणाम जारी करेगा, जिससे 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने प्रदर्शन को जान सकेंगे।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा था कक्षा 5वीं का रिजल्ट?
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में कुल 97.06% प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल भी छात्रों के अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: रिजल्ट कहां होगा जारी? यहां जानें ऑफिशियल वेबसाइट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम rajpsp.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। छात्र इन पोर्टल्स पर जाकर डायरेक्ट रिजल्ट लिंक तक पहुंच सकते हैं और रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: आज आएगा रिजल्ट, 7 से 17 अप्रैल के बीच हुई थीं परीक्षाएं
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं की परीक्षाएं इस साल 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि आज 30 मई को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर अपनी डिटेल भरकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: जानिए ग्रेडिंग सिस्टम के तहत कितने अंकों पर मिलेगा कौन सा ग्रेड
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के छात्रों को इस साल भी ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर परिणाम मिलेगा।
- जिन छात्रों के अंक 81% से 100% के बीच होंगे, उन्हें A ग्रेड दिया जाएगा।
- 61% से 80% अंक पाने वाले छात्रों को B ग्रेड मिलेगा।
- 41% से 60% तक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को C ग्रेड प्राप्त होगा।
- 33% से 40% अंक वालों को D ग्रेड दिया जाएगा।
- जबकि 32% या उससे कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड दिया जाएगा और उन्हें सुधार परीक्षा (Re-exam) देनी होगी।
छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट आज, 30 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने परिणाम देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in पोर्टल पर जाकर कक्षा, जिला और रोल नंबर की जानकारी भर सकते हैं। इस वर्ष भी परिणाम ग्रेड सिस्टम के आधार पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
RBSE 5th Result 2025 LIVE: इस तरह ऑनलाइन चेक करें अपना रिजल्ट
RBSE 5th Result 2025 LIVE: छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे “5वीं कक्षा का परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब नई स्क्रीन खुलने पर कक्षा, जिला और विद्यालय की जानकारी चुनें।
4. इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करें।
5. फिर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। चाहें तो इसे डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan Board Class 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं का परिणाम 2025 आज दोपहर 12:30 बजे शाला दर्पण पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। इस साल कक्षा 5वीं में 97 प्रतिशत से अधिक छात्रों को सफलता मिली है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। छात्र अब अपना रिजल्ट शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
राजस्थान बोर्ड केवल कक्षा 5वीं की परीक्षा आयोजित करता है, जबकि रिजल्ट तैयार करना और जारी करना राजस्थान शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होती है। पूरी प्रक्रिया शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाती है। इसके अलावा, कक्षा 5वीं के परिणामों में मेरिट लिस्ट या टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती है।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज, 30 मई को समाप्त हो गया है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines