JEE Advanced 2025 Topper: जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने हासिल की है। रजित ने इससे पहले जेईई मेन 2025 के जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए थे। इसी के साथ दोनों परीक्षाओं में रजित ने अपनी बेहतरीन एकेडमिक परफॉर्मेंस साबित की है।
इस कारण मिली दोनों परीक्षाओं में सफलता
दिलचस्प बात यह है कि रजित अपनी तैयारी को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने जेईई परीक्षा के बाद आंसर-की भी नहीं देखी। वह अपनी सफलता का श्रेय एग्जाम के कॉन्सेप्ट को लेकर क्लेरिटी, अनुशासन और शांत दृष्टिकोण को देते हैं। ये वे प्रमुख गुण हैं, जिनकी मदद से उन्हें जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड दोनों में सफलता मिली।
पिता इंजीनियर तो मां है प्रोफेसर
रजित कोटा के महावीर नगर के रहने वाले हैं। उनके पिता दीपक गुप्ता BSNL में इंजीनियर हैं और उनकी मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनका परिवार महावीर नगर में रहता है।
इस स्ट्रैटेजी से हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
रजित ने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का रहस्य साझा किया। उन्होंने कहा “खुशी मेरी सफलता की कुंजी है। मैं हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करता हूं। मैंने कभी भी सख्त स्टडी शेड्यूल को फॉलो नहीं किया क्योंकि इससे केवल अनावश्यक दबाव ही बनता है। मैंने जब मन किया तब पढ़ाई की, लेकिन जब भी मैंने पढ़ाई की तब मैंने पूरे ध्यान से पढ़ाई की। मैंने अगले विषय पर जाने से पहले अपने डाउट्स को दूर करना सुनिश्चित किया। मेरा पूरा ध्यान गलतियों को न दोहराने पर था, क्योंकि गलतियों को सुधारने से किसी भी विषय में आपकी नींव मजबूत होती है।”
कोटा ने फिर हासिल की बेस्ट रैंक, टॉप 10 में 4 छात्र शामिल
भारत के कोचिंग कैपिटल के रूप में पहचाने जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर ने एक बार फिर JEE एडवांस्ड के परिणामों में अपना दबदबा कायम किया है। कोटा में तैयारी करने वाले छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की है, जिसमें रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उनके बाद, कोटा के एक अन्य छात्र सक्षम जिंदल ने AIR 2 हासिल की। इसके अलावा, अक्षत (AIR 6) और देवेश (AIR 8) ने भी टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines