Live Updates
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, किसे जिले का कैसा रहा प्रदर्शन
जयपुर 94.78%
उदयपुर 90.13%
जोधपुर 95.25%
सीकर 97.56%
बीकानेर 92.92%
अजमेर 94.45%
अलवर 94.62%
बांसवाड़ा 94.70%
बाड़मेर 95.21%
भरतपुर 94.25%
भीलवाड़ा 93.89%
बूंदी 92.51%
चित्तौड़गढ़ 91.08%
चूरू 93.38%
डूंगरपुर 93.42%
जैसलमेर 92.99%
जालोर 95.11%
झुंझुनूं 97.53%
झालावाड़ 90.31%
कोटा 87.90%
नागौर 97.26%
पाली 94.11%
सवाई माधोपुर 91.78%
सिरोही 87.52%
श्रीगंगानगर 92.14%
टोंक 93.38%
RBSE 10th Result 2025 LIVE: लड़कियों ने मारी बाजी, 93.06% छात्र पास
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 93.06% छात्र पास हुए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नतीजे घोषित किए। लड़कियों ने फिर से बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका रिजल्ट 94.08% रहा, जबकि लड़कों का 93.16% रहा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। पिछले साल रिजल्ट 29 मई को आया था, लेकिन इस बार एक दिन पहले 28 मई को घोषित कर दिया गया।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल कितने फीसदी लड़के हुए थे पास
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में पिछले साल 92.64 फीसदी लड़के पास हुए थे।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। ये तीन स्टेप करने पड़ेंगे फॉलो
RBSE 10th Result 2025 LIVE: आज शाम 4 बजे होंगे परिणाम घोषित
कई सारे स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्ररी से अपने-अपने स्कोर देखने के लिए इतंजार कर रहे होंगे तो आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर ऐप से कैसे चेक करें रिजल्ट?
डिजिलॉकर ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके अलावा आप digilocker.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और आधार नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिंक पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में क्या डिटेल्स होगी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल रहेगी? जानें
RBSE 10th Result 2025 LIVE: जानें कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?
अगर कोई स्टूडेंट्स किसी विषय में पास नहीं हुआ तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित कराएगी। जो विद्यार्थी एक या दो विषय में 33 फीसदी अंक नहीं ला सकेंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का अवसर दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म के लिए अपने स्कूल में ही जाकर भरना होगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: 2024 में कितने स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में पिछले साल 2024 में कुल 10,60,751 विद्यार्थियों में से 10,39,895 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा था। छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत और छात्रों का 92.64 प्रतिशत रहा था।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट घोषित करेंगे।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: 10वीं रिजल्ट बीते सालों में कितना फीसदी रहा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बीते सालों में स्टूडेंट्स ने कितना स्कोर किया? नीचे दिए गए 2020 से लेकर 2024 तक के प्रतिशत देख सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं पास छात्रों को 3 लाख रुपये देगी सरकार
RBSE 10वीं पास छात्रों के लिए राजस्थान सरकार की योजना राजस्थान बोर्ड 10वीं पास करने के बाद आपको सरकार से 3 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिल सकती है।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं रिजल्ट डेट व टाइम की हुई घोषणा
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के समय की घोषणा से पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं रिजल्ट की तैयारियों को लेकर परीक्षा परिणाम समिति की बैठक हुई थी। शिक्षा मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड ने परिणाम की डेट व टाइम (28 मई शाम 4 बजे) तय कर दिए।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: रोल नंबर से 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जैसे ही जारी होगा, छात्र अपना रिजल्ट इन दिए गए वेबसाइट्स में जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 10 बजे जारी होने की संभावना है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट करके जानकारी दी है आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 28 मई 2025 को जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा livehindustan.com जैसी वेबसाइट पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस बार 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस साल कक्षा 10वीं में 1,09,685 और प्रवेशिका परीक्षा में 7,324 छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं और 4 अप्रैल को समाप्त हुई थीं।
पिछली बार से एक दिन पहले आया रिजल्ट
पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट एक दिन पहले घोषित किया गया है। साल 2024 में रिजल्ट 29 मई को आया था और कुल पास प्रतिशत 93.03% था। इस बार का पास प्रतिशत कितना है, इसकी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं, जो आगे एडमिशन के लिए काम आएगा। बोर्ड की ओर से हर साल टॉपरों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती, लेकिन इस साल 12वीं में टॉपर्स के नाम घोषित किए गए थे। अब लोगों की नजर इस पर है कि क्या 10वीं के भी टॉपर्स के नाम घोषित होंगे या नहीं।
क्या इस बार टॉपर्स के नाम होंगे घोषित?
राजस्थान बोर्ड ने 2015 के बाद से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। लेकिन इस बार 12वीं रिजल्ट में हर स्ट्रीम के टॉपर्स की घोषणा करके इस नियम को बदला गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 10वीं के भी टॉपर्स के नाम सामने आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उन मेधावी छात्रों को सम्मान भी मिल सकता है। लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र करा सकते हैं रिवैल्युएशन
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रिवैल्युएशन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आंसरशीट की रीचेकिंग नहीं होती, बल्कि सिर्फ यह देखा जाता है कि टोटल में कोई गलती तो नहीं हुई है या किसी उत्तर के अंक छूट तो नहीं गए हैं। इसके लिए प्रति विषय ₹100 का शुल्क लगेगा। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines