Live Updates
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जैसे ही जारी होगा, छात्र अपना रिजल्ट इन दिए गए वेबसाइट्स में जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए इस साल करीब 10.17 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: फेल होने पर क्या करें?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। राजस्थान बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख और आवेदन की जानकारी जारी करेगा। इसलिए छात्र समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी, जिसमें नीचे बताई गई सभी डिटेल मौजूद होंगी।
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- कुल विषय
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- प्राप्त प्रतिशत
- प्राप्त ग्रेड
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कौन हैं पिछले साल की टॉपर
RBSE 10th Result 2025 LIVE: साल 2024 में, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने टॉप किया था। उन्होंने सभी विषयों में 100% मार्क्स हासिल किए थे और वह राज्य की ओवरऑल टॉपर रही थीं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: 11 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते तक जारी करने वाला है। परीक्षाएं सफलतापूर्वक हो चुकी हैं और कॉपियों की जांच भी लगभग पूरी हो चुकी है।
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, बोर्ड री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म भी जारी करेगा, ताकि जिन छात्रों को जरूरत हो उन्हें दूसरा मौका मिल सके।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: स्कोरकार्ड कैसे देखें और आगे क्या करना है?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जून के मिड तक जारी होने की संभावना है। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट दिखने पर उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
- यह प्रिंटेड मार्कशीट आगे स्कूल एडमिशन के लिए काम आएगी।
रिजल्ट आने के बाद बोर्ड द्वारा री-चेकिंग के फॉर्म और सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें भी जल्द जारी की जाएंगी।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट, एडमिट कार्ड रखें तैयार
RBSE 10th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस सप्ताह कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि रोल नंबर की जरूरत रिजल्ट चेक करने के लिए होगी। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट और कुल पासिंग प्रतिशत की जानकारी भी जारी करेगा। इस साल 10वीं की परीक्षा में पिछले साल की तुलना में ज्यादा छात्रों ने भाग लिया है।
बोर्ड की ओर से जिलेवार प्रदर्शन की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे पता चलेगा कि किस जिले के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्र और स्कूल ऑफिशियल रिजल्ट जारी होने के बाद ये सभी जानकारियां RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए कब और कैसे करें आवेदन?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रिजल्ट जारी होने के बाद रीचेकिंग या री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकता है।
इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड जल्द ही ऑनलाइन विंडो खोलेगा। छात्र को प्रत्येक विषय के लिए 300 शुल्क देना होगा।
इस प्रोसेस मकसद मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखना है और अगर नंबरों में कोई गलती हो तो उसे सुधारा जा सके।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी चेक करते रहें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर रोल नंबर भूल जाएं तो क्या करें?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र अपना रोल नंबर भूल जाता है या खो देता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपना रोल नंबर दोबारा पाने के लिए इन तरीकों की मदद ले सकते हैं:
अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल में रोल नंबर की जानकारी उपलब्ध होती है, वहां से रोल नंबर आसानी से मिल सकता है।
एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी देखें। अगर आपने एडमिट कार्ड की फोटो या स्कैन कॉपी मोबाइल या ईमेल में सेव की है, तो उसमें रोल नंबर लिखा होगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर किसी छात्र को दिक्कत हो रही हो, तो स्कूल को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों की पूरी मदद करें।
Rajasthan Board 8h Result 2025 LIVE: RBSE कक्षा 8वीं का रिजल्ट हुआ जारी
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: कितने छात्रों ने दी इस साल परीक्षा?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा राज्यभर के 6,187 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 10.17 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस परीक्षा का रिजल्ट सोमवार, 27 या 28 मई को जारी कर सकता है।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: नहीं होगी टॉपर्स के नाम की घोषणा
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने 22 मई को कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया था, लेकिन कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की वेससाइट या ऐप पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद ‘राजस्थान बोर्ड’ सेक्शन में जाकर संबंधित कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: किस डिविजन से कितने छात्र हुए पास?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा:
- फर्स्ट डिवीजन में पास हुए छात्रों की संख्या: कुल 5,45,653 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता हासिल की।
- सेकंड डिवीजन में पास हुए छात्र: 3,49,873 छात्रों ने सेकंड डिवीजन में परीक्षा पास की।
- थर्ड डिवीजन में आए छात्र: 71,422 छात्रों को थर्ड डिवीजन में स्थान मिला।
- सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एलिजिबल छात्र: 27,797 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिला है।
- असफल छात्र: पिछले साल केवल 444 छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी किया था। वहीं, ठीक अगले ही दिन यानी 30 मई को राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों की भी घोषणा कर दी गई थी।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: क्या अगले 48 घंटे में आ जाएगा रिजल्ट?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अगले 48 घंटे में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि आज बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर कल रिजल्ट जारी कर दे।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: रोल नंबर की मदद से कैसे देखें स्कोरकार्ड?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्र अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर रिजल्ट पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: जल्द होगी कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज या कल में कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोणषा कर देगा। इसके बाद छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य?
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषय में 33% से कम अंक लाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा से गुजरना होगा।
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: ऐसे देखें कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद "Class 10th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए थे, जिसमें सभी स्ट्रीम्स में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब बारी है कक्षा 10वीं के छात्रों की, जो अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं।
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट करके जानकारी दी है आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले RBSE इसकी तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। News24 इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आती है, छात्रों को तुरंत सूचित किया जाएगा।
गौरतलब है कि कक्षा 12वीं का परिणाम शाम 5 बजे जारी किया गया था, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट भी इसी समय के आस-पास घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स – rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in – पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से संभालकर रखें।
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ लगातार बने रहें।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines