Live Updates
RBSE 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट से पहले जारी होगी तारीख
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है, अब उम्मीद की जा रही है कि RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 भी जल्द घोषित किया जाएगा। छात्र ध्यान दें कि रिजल्ट जारी करने से पहले, बोर्ड आधिकारिक तौर पर RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 की तारीख की घोषणा करेगा। जैसे ही तारीख घोषित होगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में जरूर देखें ये जानकारी
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट में नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए:
- छात्र का नाम
- कक्षा
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- स्कूल का नाम
- हर विषय के मार्क्स (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों)
- टोटल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस स्थिति (पास/फेल)
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- सब्जेक्ट कोड
- परसेंटेज या ग्रेड
- मार्कशीट जारी करने की तारीख
- बोर्ड की मुहर
- प्रिंसिपल या बोर्ड अधिकारी के सिग्नेचर
अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर छात्र फेल हो जाए तो क्या होगा?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर कोई छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। राजस्थान बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख और आवेदन की जानकारी जारी करेगा। इसलिए छात्र समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल किसने किया था टॉप?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: साल 2024 में, दौसा जिले की गुड़िया मीणा ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने सभी विषयों में 100% अंक हासिल किए थे और ओवरऑल टॉपर बनी थीं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: विद्यार्थियों के लिए जरूरी टिप्स
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करते समय कोई देरी न हो। इसके अलावा, रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट करते रहें। साथ ही अगर इंटरनेट की स्पीड स्लो हो, तो DigiLocker या SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कब और कहां देखें रिजल्ट?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है, संभावना है कि यह 26 मई 2025 को आए। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
हम इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे, जैसे ही रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: साल 2024 में करीब 10.39 लाख छात्रों ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी। वहीं, कुल पासिंग प्रतिशत 93.04% रहा था। इसके अलावा लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा था।
- लड़कियों का पासिंग प्रतिशत: 93.46%
- लड़कों का पासिंग प्रतिशत: 92.64%
इस साल भी 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और उम्मीद है कि रिजल्ट पिछले साल से भी बेहतर हो सकता है।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: रोल नंबर भूल गए हैं? जानिए क्या करें
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगर आपने अपना रोल नंबर खो दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ये उपाय कर सकते हैं:
- अपने स्कूल से संपर्क करें और वहां से अपना रोल नंबर प्राप्त करें।
- अगर बोर्ड अनुमति देता है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम डालकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा राज्यभर के 6,187 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 10.17 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस परीक्षा का रिजल्ट सोमवार, 26 मई को जारी कर सकता है।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: जल्द हो सकता है रिजल्ट जारी
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कभी भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट 26 मई (सोमवार) को जारी किया जाएगा। RBSE ने 12वीं कक्षा (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट 22 मई को शाम 5 बजे जारी किया था। इसलिए अब 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द आने की संभावना है। बोर्ड जल्द ही 10वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि करेगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने 22 मई को कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया था, लेकिन कक्षा 12वीं के टॉपर्स की भी लिस्ट जारी नहीं की गई थी।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे करें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस रिजल्ट जारी होते ही शुरू हो जाएगा, जबकि परीक्षाओं का आयोजन सितंबर 2025 में किया जाएगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा, फिर ‘राजस्थान बोर्ड’ सेक्शन में जाकर संबंधित कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। लॉगिन क्रेडेंशियल्स पहले से संभाल कर रखें, ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल किस डिविजन से कितने छात्र हुए पास
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 2024 के कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें छात्रों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा:
- फर्स्ट डिवीजन में पास हुए छात्रों की संख्या: कुल 5,45,653 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता हासिल की।
- सेकंड डिवीजन में पास हुए छात्र: 3,49,873 छात्रों ने सेकंड डिवीजन में परीक्षा पास की।
- थर्ड डिवीजन में आए छात्र: 71,422 छात्रों को थर्ड डिवीजन में स्थान मिला।
- सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एलिजिबल छात्र: 27,797 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिला है।
- असफल छात्र: पिछले साल केवल 444 छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था कक्षा 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी किया था। उसके बाद ठीक अगले ही दिन यानी 30 मई को राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों की घोषणा की थी।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: अगले 48 घंटे में जारी होगा रिजल्ट?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अगले 48 घंटे में जारी किया जा सकता है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए लगातार हमारे साथ बने रहें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कितने मार्क्स लाने पर होंगे पास?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में 33% से कम अंक लाने वाले छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी, जिसका शेड्यूल बोर्ड द्वारा जल्द जारी कर दिया जाएगा।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: जल्द होगी कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज या कल में कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोणषा कर देगा। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।
RBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे देखें कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
RBSE 10th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद "Class 10th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। कक्षा 12वीं की सभी स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। अब कक्षा 10वीं के छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड एक से दो दिन में कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर देगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करेगा। इस पर News24 लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई जानकारी आती है, वैसे ही तुरंत छात्रों को अपडेट किया जाएगा।
दरअसल, कक्षा 12वीं का रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित किया गया था, तो उम्मीद है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी शाम 5 बजे ही जारी किया जाए। बोर्ड द्वारा जैसे ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, वैसे ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। ध्यान रहे कि रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत होगी, जो उनके एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
20 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
22 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines