---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी देर में, यहां सबसे पहले कर पाएंगे चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। समन्वयक कार्यालय, राजस्थान आज 1 नवंबर को दोपहर बाद DElEd प्रवेश परीक्षा या बीएसटीसी राजस्थान प्री डीईएलईडी परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर उपलब्ध होगा। बता दें […]

---विज्ञापन---

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। समन्वयक कार्यालय, राजस्थान आज 1 नवंबर को दोपहर बाद DElEd प्रवेश परीक्षा या बीएसटीसी राजस्थान प्री डीईएलईडी परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर उपलब्ध होगा।

बता दें कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा है कि, ‘प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।’ वहीं प्री डीएलएड परिणाम की घोषणा के लिए सही समय की पुष्टि नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यहां स्कोरकार्ड देखने के लिए सीधा लिंक पर जा सकते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने के लिए अपने प्रवेश पत्र तैयार रखें।

---विज्ञापन---

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  2. राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगली विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. राजस्थान प्री डीईएलईडी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

मालूम हो कि राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को 2594 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में हुई थी। ‌इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद फिर काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

आपको बता दें कि राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए दो साल के टीचर शिक्षा कोर्स डीएलएड में एडमिशन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम सितंबर में हुआ था जिसका रिजल्ट अब जारी किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2022 11:24 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola