Rajasthan Board New Syllabus: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) ने स्कूल शिक्षा के सिलेबस में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है, जो तीन चरणों में लागू किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य राज्य एजुकेशन सिस्टम को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020), राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (NCF-2023) और NCERT द्वारा किए जा रहे संशोधनों के अनुरूप बनाना है।
पहले चरण में, सेशन 2025-26 से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए सिलेबस पूरी तरह से बदला जाएगा। इस बदलाव के तहत 1 से 5 तक के छात्रों को 100% नया सिलेबस पढ़ाया जाएगा और इसके अनुसार नई किताबें भी तैयार की जा रही हैं। सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और किताबों में इन संशोधनों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दूसरे चरण में, सेशन 2026-27 से कक्षा 6 से 9 और 11वीं के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा। इन कक्षाओं में लगभग 20% बदलाव किए जाएंगे। वहीं, तीसरे चरण में सेशन 2027-28 से कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस में भी इसी तरह का 20% बदलाव किया जाएगा।
कब से लागू होगा सिलेबस
इस सिलेबस में बदलाव की योजना पिछले एक वर्ष से तैयार की जा रही थी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक्सपर्ट्स की एक पाठ्यक्रम संशोधन समिति बनाई थी, जिसने राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा कर बदलावों पर काम किया। अब जब सेशन 2024-25 समाप्त हो जाएगा, तो नया सिलेबस आगामी सेशन से चरणबद्ध तरीके से लागू होगा।
नए सिलेबस की खास बातें:
बदलाव के तहत पाठ्यपुस्तकों में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा। बच्चों को देश की परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए विशेष अध्याय जोड़े जाएंगे। साथ ही, उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), और एंटरप्रेन्योरशिप (Entrepreneurship) जैसे आधुनिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा, भारतीय खानपान, योग, और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी सिलेबस का हिस्सा होगी। इन सभी बदलावों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines