Rajasthan Board Exam 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट में बदलाव किया है। कक्षा 10, 12 की टाइम टेबल को संशोधित किया गया है और यह आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
कक्षा 10, 12 के लिए 3 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और अब यह 4 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने 3 अप्रैल को महावीर जयंती अवकाश के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राज्य भर में कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों के लिए अन्य परीक्षा तिथियां समान रहेंगी।
Revised Rajasthan Board Exam 2023 Date sheet
एडमिट कार्ड जल्द होगी जारी
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम डेट
राज्य भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 11 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। समय अवधि सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
21 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
राजस्थान 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 21 लाख से अधिक छात्र शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा के लिए कुल 21,12,206 छात्रों ने आवेदन किया है। जिनमें 12वीं में 10,31,072 एवं 10वीं में 1068383 विद्यार्थी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines