Rajasthan Board 12th Toppers List: वेबसाइट क्रैश, SMS से चेक करें रिजल्ट, जानें कितने बच्चे हुए पास?

Rajasthan Board 12th Result 2024 Toppers list: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हालांकि नतीजों के साथ ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है। तो आइए जानते हैं कि इस साल कितने फीसदी बच्चे पास हुए हैं?

Rajasthan Board Result 2024 Live Updates 10th Result

Rajasthan Board Result 2024 10th Result

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th 2024 Toppers List: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSER) ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभ्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल राजस्थान बोर्ड से किसने टॉप किया है।

तीनों स्ट्रीम में कितने बच्चे हुए पास?

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result 2024 ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। बता दें कि साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं तो आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंट 98.55 प्रतिशत है।

SMS से देखें रिजल्ट

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th 2024 का रिजल्ट आते ही वेबसाइट क्रैश हो गई है। ऐसे में SMS से रिजल्ट देखने के लिए फोन का मैसेजिंग ऐप खोलें और मैसेज बॉक्स में RAJ12 Roll Number डालें। अब इस मैसेज को बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 56263 पर भेज दें। बस आपका रिजल्ट आपको एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा।

विज्ञापन

8 लाख से अधिक बच्चों ने दी थी परीक्षा

Rajasthan Board 12th Result 2024 के लिए इस साल 8,66,270 बच्चों ने आवेदन किया था। वहीं 10वीं और 12वीं को मिलाकर 20 लाख से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया था। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी और 12वीं के एग्जाम 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ