Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 8 लाख से ज्यादा बच्चों ने राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। राजस्थान बोर्ड आज यानी 20 मई को दोपहर 12:15 मिनट पर 12वीं के परिणाम जारी हुए हैं।
तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक-साथ
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम जारी किए हैं। कोरोना काल के बाद ये दूसरी बार है जब बोर्ड एक-साथ तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित करेगा। इससे पहले 2019 में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के 12वीं के परिणाम साथ में आए थे।
रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।
1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।
4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।
5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
राजस्थान बोर्ड से 10वीं और 12वीं में लगभग 20 लाख बच्चों ने आवेदन किया था, जिसमें से सिर्फ 12वीं में इस साल 8,66,270 अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 26 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच में बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी और अब आज परीक्षा के परिणाम सामने आ गए हैं। हालांकि बोर्ड ने 10वीं के नतीजे अभी तक नहीं जारी किए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 12वीं का परिणाम आने के बाद एक हफ्ते के अंदर 10वीं के परिणाम भी आ सकते हैं।