पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, छात्रों को घर पर करना होगा ये खास होमवर्क

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कक्षा 6 से 10वीं तक के लिए स्पेशल होमवर्क तैयार किया है। इसे छात्र PunjabEducare ऐप पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

punjab school summer vacation 2025
विज्ञापन

Punjab School Summer Vacation 2025: पंजाब में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 2 जून से 30 जून 2025 तक घोषित कर दी गई हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी। राज्य के छात्र गर्मी की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि आज 26 मई हो चुकी थी और छुट्टियों की पुष्टि अब जाकर हुई है।

वहीं, चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से ही शुरू हो चुकी थीं, जबकि हरियाणा सरकार ने 1 जून से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां लागू कर दी थीं। अब पंजाब के छात्रों को भी गर्मी से राहत मिल गई है और वे छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे।

Advertisment

छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष होमवर्क तैयार

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई को जारी रखने के उद्देश्य से एक खास होमवर्क तैयार किया है। यह होमवर्क कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, जिसमें इंग्लिश, पंजाबी, मैथ, ईवीएस, साइंस और सोशल साइंस जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

होमवर्क को पीडीएफ फॉर्मेट में डिजिटली तैयार किया गया है और इसे PunjabEducare ऐप पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि छात्र आसानी से इसे डाउनलोड करके घर पर सॉल्व कर सकें।

SCERT द्वारा सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस होमवर्क को प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था करें। SCERT की निदेशक अरविंद कौर ने बताया कि यह पहल छात्रों की सीखने की आदत को बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि छुट्टियों के दौरान भी वे पढ़ाई से जुड़े रहें और उनका शैक्षणिक विकास लगातार चलता रहे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ