पंजाब बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा 8वीं के परिणाम, जानें कब एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

पंजाब बोर्ड आज कक्षा 8वीं की परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Punjab borad result
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज पंजाब बोर्ड PSEB कक्षा 8वीं के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की है। परिणाम आज, 4 अप्रैल को दोपहर में घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने पंजाब कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

PSEB की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। PSEB कक्षा 8वीं के उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

Advertisment

PSEB कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025: तारीख और समय
इस साल, PSEB पंजाब के परिणाम आज इस आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट लिंक के कल सुबह तक लाइव होने की उम्मीद है।

PSEB कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025: कैसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल PSEB वेबसाइट: pseb.ac.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आप पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 4: यहां आप आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 5: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप 6: आप भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसमें मौजूद सभी डिटेल्स की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। PSEB 5वीं कक्षा के स्कोरकार्ड में छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल स्कोर और प्रत्येक विषय के अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

विज्ञापन

पासिंग मार्क्स
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा, साथ ही मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए 500 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ