Punjab Board 10th Result 2024 Updates: पंजाब के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट किस समय जारी होगा? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार परीक्षा परिणाम आज घोषित होने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है।
बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी कर सकते हैं। टॉपर्स की जानकारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है। इसके बाद रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://pseb.ac.in/ पर अपलोड कर दिया जाएगा, जहां स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और पासिंग मार्क्स (Mark Sheet) देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:मनरेगा मजदूर माता-पिता के साथ हुई थी बड़ी नाइंसाफी, अब बेटा बन गया IPS
कब हुए थे एग्जाम?
पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट जानकारी के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थीं और 6 मार्च 2024 को खत्म हुई थीं। करीब 3 लाख परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिए थे। साल 2023 में एग्जाम 21 मार्च 2023 को शुरू हुई थे और 20 अप्रैल 2023 को खत्म हुए थे। परीक्षा परिणाम 26 मई 2023 को जारी हुआ था, जिसमें 97.54 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बता दें कि परीक्षाओं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लेने होंगे।
यह भी पढ़ें:कितने पढ़े-लिखे हैं टॉप 5 UPSC Toppers? किसी को पहली तो किसी को छठे प्रयास में मिली कामयाबी
कैसे चेक करें रिजल्ट? (How To Check Punjab Board Result 2024)
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://pseb.ac.in/ पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर डिस्पले हो रहे 10th Result 2024 लिंक पर टैप करें।
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करें।
- सबमिट पर क्लिक करके आपका रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा।
- रिजल्ट और पासिंग मार्क्स की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:जज्बे को सलाम! हादसे में हाथ कटा, फिर भी रचा इतिहास; UPSC क्रैक करने वाली 2 बेटियों की जोश से भरी कहानी
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines