पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 इस महीने के आखिर में करेगा जारी? ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

पंजाब बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर देगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

punjab board class 10th 12th result 2025
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से जल्द ही कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार, 10वीं के नतीजे अप्रैल के अंत तक और 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट मई के पहले सप्ताह तक आ सकती है। हालांकि, PSEB ने अभी तक नतीजों की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की थीं। PSEB कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, विषय, कुल अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्ट्रीम और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होगी।

Advertisment

इसके अलावा पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम केवल PSEB की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। PSEB की कोई अन्य आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।

Punjab Board Class 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?

स्टेप 1: सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर पर PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in खोलें।

विज्ञापन

स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट के टॉप पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आप कक्षा 10वीं/12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक को चुनें।

विज्ञापन

स्टेप 4: इसके बाद आप दी गई फील्ड में आवश्यक डिटेल दर्ज करें और उन्हें सबमिट करें।

स्टेप 5: अब PSEB कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विज्ञापन

स्टेप 6: आप रिजल्ट को वेरिफाई करें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

अगर छात्रों को अपने पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को ऑनलाइन चेक करते समय कोई समस्या आती है, तो वे अपना परिणाम SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। अगर छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे अभी भी अपने नाम का उपयोग करके अपना PSEB परिणाम देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए, वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in की रिजल्ट विंडो पर जा सकते हैं और अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। अपना नाम दर्ज करने के बाद, वे अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए रिजल्ट खोजें बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ