Educational Entrepreneur of the Award 2022: रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को हाल ही मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन और वाइस प्राइम मिनिस्टर लीलादेवी डोकून द्वारा एजुकेशनल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर-2022 के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रावत को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
मॉरीशस में हुए इस समारोह में देश-विदेश की 50 से अधिक हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। नॉमिनेशन के बाद विभिन्न पैमानों पर खरा उतरने का बाद इन व्यक्यिों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि रावत राजस्थान उत्तराखंड सभा के युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
और पढ़िए – UGC NET 2022 Cut-Off: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, यहां देखें विषय/श्रेणी-वाइज कटऑफ
शिक्षा जगत में यूथ आइकॉन
10 दिसंबर ,1989 को जयपुर में जन्मे नरेंद्र सिंह रावत ने अपने कैरियर की शुरुआत ग्रुप के निदेशक के रूप में की, जिसकी स्थापना उनके पिता व ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत द्वारा की गई थी। नरेंद्र सिंह को कठिन परिश्रम लगन के गुण इन्हें अपने पिता से विरासत में मिले और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में शिक्षा जगत में यूथ आइकॉन के रूप में अपनी खास पहचान बनाई।
प्रताप नगर स्थित सीबीएसई डे बोर्डिंग स्कू इनके विशेष मार्गदर्शन के कारण ही क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से प्रमाणित होने के साथ—साथ ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आईडीए अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। स्कूल के स्टूडेंट्स राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर शामिल होते हैं और कई पुरस्कार जीत चुके हैं। रावत ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाने रावत समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सेमिनारों में हिस्सा लेते रहते हैं। वे अक्षेंद्र वेलफेयर सोसाइटी के सचिव हैं, जिसके द्वारा रक्तदान, अन्नदान, वस्त्रदान, गौसेवा व परिंडा अभियान जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। वे समर्पण संस्थान के एजुकेशनल ब्रांड एंबेसेडर भी हैं, जिनके द्वारा अनेकों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
गत दिनों 1 से 8 अक्टूबर तक रावत द्वारा शुरु किए गए दानोत्सव कार्यक्रम को काफी लोकप्रियता मिली। नरेंद्र सिंह रावत मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने वीड़ियोज के द्वारा लोगों को प्रेरित करते हैं। इन उल्लेखनीय कार्यों के लिए रावत को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें स्टार एजुकेटर अवॉर्ड, संस्कार गौरव पुरस्कार, भारत गौरव पुरस्कार, गीताश्री पुरस्कार, गीता भूषण पुरस्कार, यूथ आइकॉन अवार्ड और एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड कुछ प्रमुख नाम हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines